Menu
blogid : 4818 postid : 25

“कैसी ये होली – Holi Contest”

बनारस पर कुछ भी...
बनारस पर कुछ भी...
  • 5 Posts
  • 87 Comments

अराजकता व्याप्त है,
सहृदयता समाप्त है,
चहुँ दिश में यहाँ
कष्ट केवल प्राप्त है,
कैसी ये होली, कैसी ये होली?

होलिका जली नहीं
देश जल उठा यहाँ,
भग्न स्तंभों पर खड़ा,
लोकतंत्र आज है,
कैसी ये होली, कैसी ये होली?

अविरल-अजस्र संस्कृति,
सृष्टि की अतुलित कृति,
त्राहिमाम करते हुए,
निश्चेतना में आज है,
कैसी ये होली, कैसी ये होली?

समय है नवप्रभात का,
घात से प्रतिघात का,
यदि न उठ खड़े हुए,
तो तनिक नहीं तुम्हे लाज है,
कैसी ये होली, कैसी ये होली?

विश्वगुरु क्यों मूक है,
संसार रहा थूक है,
चलो दिखा दे उनको अभी,
अब भी हमीं सरताज हैं,

तब कहेंगे गर्व से,
अपने सुन्दर पर्व से,
कैसी ये होली! कैसी ये होली!

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh